Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police raided a house on suspicion of illegal weapons, and a young man was found hanging.

Una News: अवैध हथियार के शक में पुलिस ने मारा छापा, घर में फंदे से लटका मिला युवक

Wed, 12 Nov 2025 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police raided a house on suspicion of illegal weapons, and a young man was found hanging.
गोंदपुर बुल्लां में सोमवार रात की घटना, थाना टाहलीवाल पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
विज्ञापन

कार्तिक अपने घर पर अकेला था और माता-पिता अपनी पशुशाला में सोये थे
शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। थाना टाहलीवाल के तहत गोंदपुर बुल्लां में एक युवक के पास अवैध हथियार होने के संदेह में जब पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात छापा मारा तो आरोपी युवक घर में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम के समय थाना टाहलीवाल को गुप्त सूचना मिली कि कार्तिक शर्मा निवासी गांव व डाकघर गोंदपुर बुल्लां तहसील हरोली व जिला ऊना ने अपने पास अवैध हथियार रखा है। वह किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता हैं। इस पर पुलिस ने कार्तिक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

सोमवार देर रात पुलिस की टीम गोंदपुर बुल्लां स्थित कार्तिक के घर पहुंची। बताया जा रहा कि उस समय कार्तिक अपने घर पर अकेला था और उसके मां बाप अपनी पशुशाला में सोये थे। कार्तिक ने अपने कमरा के दरवाजे को अंदर से कुंडी लगा रखी थी। पुलिस की ओर से आवाज लगाने पर उसने कुंडी नहीं खोली। पुलिस की ओर से गांव के प्रधान व युवक के माता-पिता को मौके पर बुलाया गया। पिता ने जब खिड़की से अंदर देखा तो कार्तिक अंदर पंखे से लटका हुआ था। पुलिस की ओर से मां बाप की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़कर शव कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। कहा कि मामले की जांच जारी है। मौके पर युवक का फोन नहीं मिला है। इसकी तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed