फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police are trying to seize the weapons used in the murder.

Una News: हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों को कब्जे में लेने के लिए जुटी पुलिस

Sun, 28 Sep 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Police are trying to seize the weapons used in the murder.
घटना स्थल पर दबिश देकर साफ करवाई झाड़ियां
विज्ञापन

2020 में अंशिका से बातचीत करने के लिए इस्तेमाल किए फोन की ईएमआई लोकेशन ट्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही/ऊना। अंशिका हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया और आसपास उगी झाड़ियों को साफ किया। साथ ही आरोपी युवक के मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस की गई है। आरोप है कि आरोपी ने वर्ष 2020 में फौज में ट्रेनिंग के दौरान अंशिका से बातचीत के लिए डिजिटल की-पैड फोन का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने उसकी ईएमआई लोकेशन मैच कर ली है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। घटनास्थल पर अंशिका के हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियारों को ढूंढने के लिए पुलिस खोजी कुत्तों की मदद ले रही है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। 30 सितंबर को आरोपी युवक और उसके चाचा संजीव का पुलिस रिमांड समाप्त होगा, जिसके बाद अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत के आदेशों के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस हत्याकांड ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। ग्रामीणों में गुस्सा है और उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। एसपी ऊना अमित यादव का कहना है कि पुलिस इस मामले से जुड़े हर सुराग का पता लगा रही है और जिस भी तकनीक से आरोपी आपस में संपर्क में थे, उस एंगल से भी जांच की जा रही है। आने वाले समय में अदालत के आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed