फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   PNB exchanged corrency at the spot

पीएनबी ने ऑन दी स्पॉट बदली नकदी

Fri, 18 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Fri, 18 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
PNB exchanged corrency at the spot
rupees note

चिंतपूर्णी के मेन बाजार में लोगों की सुविधा के लिए पंजाब नेशनल बैंक भरवाईं की ब्रांच ने स्टाल लगाकर लोगों के पुराने नोटों को एक्सचेंज किया। पीएनबी भरवाईं के शाखा प्रबंधक रामजी दास ने अपने स्टाफ के साथ माइक्रो एटीएम की सहायता से लोगों को ये सुविधा प्रदान की।

विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं ने पीएनबी के इस स्टाल पर अपने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बदलवाए। गौरतलब है कि इन दिनों पुराने नोटों के बैन के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बैंकों में भीड़ के चलते आम जनता को असुविधा झेलनी पड़ रही है। वहीं, बैंक प्रबंधक भी मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर पीएनबी भरवाईं की ओर से लोगों को ऑन दी स्पॉट पेमेंट की सुविधा दी गई। इस स्टाल के दौरान लोगों के एक लाख बीस हजार के पुराने नोटों को चेंज किया गया। शाखा प्रबंधक रामजी दास ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए माइक्रो एटीएम की सहायता से चिंतपूर्णी बाजार में लोगों के पुराने नोटों को एक्सचेंज किया गया है। आने वाले दिनों में जरूरत पड़ी तो पीएनबी की शाखा की ओर से आगे भी ऐसी सुविधा का प्रबंध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed