फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Players shed sweat in the trials of T20 Under-19 senior category

Una News: टी 20 अंडर-19 सीनियर वर्ग के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Sun, 04 May 2025 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Players shed sweat in the trials of T20 Under-19 senior category
युवा
विज्ञापन

10 मई से ऊना के संतोषगढ़ और पेखूवेला में होगी प्रतियोगिता
27 खिलाड़ियों का कैंपस के लिए हुआ चयन, नौ मई को हाेगा टीम का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में टी 20 अंडर-19 सीनियर वर्ग के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिलाभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक अपने-अपने हुनर को खिलाड़ियों ने दिखाया। इसके अलावा अभ्यास वर्ग में भी खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाते हुए पसीना बहाया। प्रथम चरण में 27 खिलाड़ियों का कैंपस के लिए चयन किया। इनमें अनिरुद्ध शारदा, दीपक सिंह, विनायक कपिला, राघव आंगरा, ए बैंस, ए कलसी, ए बेदी, अमनप्रीत, अभिनव शर्मा, नितिन शर्मा, अमित कुमार, विनय कुमार, राघव अग्निहोत्री, महेश ठाकुर, आर बाली, केशव सैनी, हार्दिक कालिया, ऋतिक, सुनंदन, पृथ्वी, पारव, अभिषेक, राहुल, उमेद सिंह, अनिकेत, रिदम, अजीज के नाम शामिल हैं। हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सिलेक्टर की भूमिका में अशोक ठाकुर रहे। उन्होंने कहा कि इस वर्ग का कैंपस का आयोजन छह मई से लेकर नौ मई तक किया जाएगा और उसके बाद फाइनल टीम का एलान होगा जो आगे टी 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में अपने जिला की ओर से प्रतिनिधित्व करेगी। दूसरी ओर महिला वर्ग की ओर से भी अभ्यास करवाया गया। जहां पर महिला क्रिकेटर ने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं, वहीं बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्ड में अपने हुनर को दिखाया। महिला क्रिकेटर चंडीगढ़ में होने जा रही प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान मदन पुरी का कहना है कि प्रथम चरण में चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, सोलन और मंडी के बीच मुकाबला ऊना जिला के संतोषगढ़ और पेखूवेला में करवाया जाएगा। दूसरे चरण में 10 मई को अन्य शेष जिलों के मुकाबले होंगे। इनमें सिरमौर, शिमला, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर किन्नौर की टीम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed