फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Players shed sweat for national competition

Una News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Sun, 01 Dec 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Players shed sweat for national competition
बंगाणा (ऊना)। थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत 34वीं राष्ट्रीय जूनियर थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के इंदौर में 9 से 11 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के लड़के और लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र देव आर्य ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन हो चुका है। रविवार को जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के खेल मैदान में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अमन शर्मा, राष्ट्रीय मैच रेफरी यशवीर सिंह, कोच पूर्ण चंद शर्मा, कोच मुरारी लाल सहित लड़कियों की टीम कप्तान मानसी राणा, लड़कों की टीम का कप्तान आदर्श राणा सहित अन्य खिलाड़ियों ने मैदान में जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed