फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Players practicing in Pong Dam for the championship to be held in Kerala

Una News: केरल में होने वाली चैंपियनशिप के लिए पौंग डैम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

Sat, 11 Jan 2025 03:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:54 PM IST
विज्ञापन
Players practicing in Pong Dam for the championship to be held in Kerala
केरल में आयोजित होने वाली चैंपियन​शिप के ​लिए पौंग डैम में अभ्यास करते ​खिलाड़ी।- संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। केरल में 16 से 19 जनवरी 2025 को आयोजित होने जा रही 11वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए पौंग डैम में शुक्रवार को चयनित खिलाड़ियों ने कड़कती ठंड होने के बावजूद अभ्यास किया। ट्रेनिंग अधिकारी श्याम लाल का कहना है कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जो मुश्किलें सहन कर गया वह जीवन में कामयाबी हासिल कर पाएगा। सभी चयनित खिलाड़ी जी जान से मेहनत कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य महासचिव रितेश आहलुवालिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आईएएस डॉ. राजीव कुमार के दिशा-निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के खिलाड़ी केरल में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर छुपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन हमेशा कटिबद्ध है। राज्य महासचिव रितेश आहलुवालिया ने बताया कि इस चैंपियनशिप के दौरान जर्मनी में आयोजित होने जा रही 17 वीं वर्ल्ड ड्रैगन बोट रेस चैंपियनशिप के लिए भारत के इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए 8580825884 पर संपर्क कर सकते हैं।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed