{"_id":"626ed325103d6c58502ab296","slug":"piligrmages-in-naina-devi-temple-una-news-sml4074751170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। लंबी लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं ने तीन से चार घंटे तक इंतजार कर मां के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए बाजार में टेंट लगाया, लेकिन टेंट भी छोटे पड़ गए। रविवार शाम छह बजे तक करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका।
रविवार सुबह तड़के चार बजे ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही भक्तों की कतारें दर्शन करने के लिए लगनी शुरू हो गईं। दोपहर तीन बजे तक श्रद्धालुओं की कतार पुराने बस स्टैंड को भी पार कर गई।
एसएचओ रोहिणी ठाकुर, एडिशनल एसएचओ कुलदीप कुमार मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते नजर आए। उनके साथ पीसी इंचार्ज पूर्ण सिंह भी भीड़ को काबू करते नजर आए। मंदिर रोड पर दिनभर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहा। वहीं गेट नंबर एक से मेन बाजार तक टेंट लगाए गए थे। लेकिन पुराने बस स्टैंड से गेट नंबर दो तक टेंट की व्यवस्था नहीं दिखी। शौचालयों और पीने के पानी के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि रविवार को उमड़ी भीड़ के दौरान व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रही। श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए टेंट लगाए गए थे।