फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People worried due to non-production of driving license and RC

Una News: ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी न बनने से लोग परेशान

Thu, 26 Dec 2024 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
People worried due to non-production of driving license and RC
स्मार्ट चिप कंपनी का अनुबंध खत्म होने से बढ़ी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। उपमंडल नंगल में ड्राइविंग लाइसेंस न बनने से नए लाइसेंस बनवाने के चाहवान परेशान हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों की मानें तो लाइसेंस न बनने से उन्हें हर समय अपने वाहन लेकर आते-जाते समय पुलिस नाकों पर चालान होने का डर बना रहता है। जानकारी के अनुसार यह समस्या बीते एक सप्ताह पहले तब शुरू हुई जब ट्रांसपोर्ट विभाग के काम करने वाली स्मार्टचिप कंपनी का अनुबंध खत्म हुआ। अब नया लाइसेंस और आरसी बनाने में दिक्कत हो रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो नई कंपनी को काम जारी होगा। उसके बाद कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा फिर अकाउंट बनेगा। उसके बाद फिर से लाइसेंस व आरसी बनाने का काम शुरू होगा। इस समस्या को लेकर एसडीएम नंगल अनमजोत कौर ने कहा कि यह समस्या चंद दिन की है और इसे जल्द दूर करने के प्रयास जारी है। यह समस्या जिला रूपनगर अथवा नंगल की न होकर पूरे पंजाब की है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार प्रबंध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed