फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People showing no interest in Chinese goods prefers Made in India in Una markets

चीन के सामान की बाजारों में घटी मांग

Mon, 01 Nov 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
People showing no interest in Chinese goods prefers Made in India in Una markets
गगरेट (ऊना)। त्योहारी सीजन में दुकानों पर चाइनीज सामान की मांग घट गई है। लोग भारतीय उत्पादों को तवज्जो दे रहे हैं। क्षेत्र के घड़ी और बिजली का सामान बेचने वाले संजय शर्मा ने कहा कि इस सीजन में वह भारतीय उत्पाद ही बेच रहे हैं।
विज्ञापन

चीन में बने उत्पाद उनके पास नहीं हैं। इलेक्ट्रानिक सामान विक्रेता अंजू शर्मा के अनुसार पहले दीपावली पर चाइनीज सामान की ज्यादा मांग रहती थी, लेकिन इस बार वह भारतीय सामान ही बेच रहे हैं। मांग भी भारतीय सामान की ही आ रही है। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक विजय भारद्वाज के अनुसार कोविड के साथ बाजारों में भारी मंदी से उबरने के लिए सभी उपभोक्ताओं को भारतीय उत्पाद ही खरीदने चाहिए। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

बर्तन विक्रेता मोहन लाल के अनुसार भारतीय उत्पाद चीन के बने उत्पादों से अधिक गुणवत्ता के होते हैं। इसलिए अब लोग भारतीय उत्पादों की खरीदारी को अधिक महत्व दे रहे हैं। रेडिमेड कपड़ों के विक्रेता कपिल मोहन ने कहा कि भारतीय ब्रांड ग्राहक की कसौटी पर खरा उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन से कूटनीतिक संबंध खराब होने से चीन के उत्पादों का बहिष्कार करेंगे। गगरेट व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अरविंद चक्रवर्ती के अनुसार बाजार को सुदृढ़ करने और देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना आवश्यक है। इस बार बाजारों में चाइनीज आइटम न के बराबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed