फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People sent back from Chandigarh without e-pass

चंडीगढ़ से बिना ई-पास के आए लोग लौटाए

Tue, 31 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
People sent back from Chandigarh without e-pass
हिमाचल-पंजाब सीमा पर मैहतपुर बैरियर पर ई-पास जांच करते हुए। - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल-पंजाब के सरहदी जांच नाके पर बिना ई-पास के आ रहे लोगों को लौटना पड़ा। पंजाब और दूसरे राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट, डबल डोज वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र अथवा ई-पास स्कैनिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को चंडीगढ़ से आए दो वाहनों को कर्मचारियों ने बिना ई-पास के वापस भेज दिया। कर्मचारियों के मुताबिक इन लोगों के पास न तो डबल डोज वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भी नहीं था और न ही आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट थी। इसके चलते उन्हें लौटा दिया गया। मंगलवार को हिमाचल आने वाले ज्यादातर लोगों में वे हिमाचली थे, जो अपने काम से दूसरे राज्यों में गए थे। इसके अलावा धार्मिक स्थलों को आने वाले लोगों की संख्या न के बराबर रही। सीमा पर हिमाचल में आने वाले अन्य राज्यों के लोगों की कोविड निगेटिव रिपोर्ट, ई-पास तथा डबल डोज वैक्सीनेशन की जांच के लिए तैनात कर्मियों के अनुसार मंगलवार को बहुत कम लोग हिमाचल में दाखिल हुए।
विज्ञापन

मैहतपुर सीमा पर पहुंचे कई लोगों को यह पूछते भी दिखा गया कि हिमाचल सीमा पर इस प्रकार की जांच-पड़ताल कितने और दिनों तक चलेगी। इन लोगों का मानना है कि हिमाचल सीमा के अलावा पंजाब और दूसरे राज्यों की सीमाओं में इस प्रकार की कहीं कोई जांच-पड़ताल नहीं हो रही है। मुस्तैद पुलिसकर्मियों तथा शिक्षकों की टीम लगातार दिन-रात निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को देखा कि हिमाचल में आ रहे वाहनों को रोककर लगातार जांच के बाद ही हिमाचल में एंट्री दी जा रही है। एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने कहा कि प्रवेश नाकों को राज्य सरकार के आगामी आदेशों तक जारी रखा जाएगा। इस प्रकार सीमा पर जांच-पड़ताल कब तक की जाएगी, अभी तक ऐसे कोई दिशानिर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed