{"_id":"69970ddb7f898bf9950e07d5","slug":"people-of-punjab-protested-against-the-increase-in-admission-fee-una-news-c-93-1-ssml1047-182167-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंजाब के लोगों ने प्रवेश शुल्क बढ़ाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंजाब के लोगों ने प्रवेश शुल्क बढ़ाने का किया विरोध
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों काे देना होगा 100 रुपये एंट्री टैक्स
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हिमाचल सरकार ने एक अप्रैल से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री टैक्स बढ़ाकर पांच सीटों वाली कार का शुल्क 70 से 100 रुपये कर दिया है। इससे लोगों में रोष फैल गया है। नंगल नगर काउंसिल ने मांग की है कि नगर क्षेत्र में केवल हिमाचल निवासियों से एंट्री टैक्स वसूला जाए।
एनएफएल के कर्मचारी नेता राकेश कुमार पम्मी, पार्षद दीपक नंदा, पार्षद एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा और पंजाब रोडवेज के परिचालक दिलबाग सिंह ने कहा कि यह निर्णय श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ अन्याय है। उनका कहना है कि नंगल के पांच किलोमीटर के दायरे में टोल नाका होने के कारण स्थानीय निवासियों को छूट मिलनी चाहिए।
नंगल के एडवोकेट उतांश मोगा ने हिमाचल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है, जबकि नगर काउंसिल ने पंजाब के डिप्टी डायरेक्टर को प्रस्ताव भेजकर टोल नाका लगाने की अनुमति मांगी है। मैहतपुर टोल नाके के संचालक गुरदयाल सिंह ने पुष्टि की है कि कार का एंट्री टैक्स अब 100 रुपये वसूला जाएगा।