{"_id":"6266e315c4f8f529e537407b","slug":"people-not-following-the-covid-rules-no-body-wear-masak-and-not-make-social-distance-una-news-sml406828077","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना भूले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना भूले लोग
विज्ञापन
ऊना मिनी सचिवालय के बाहर बिना मास्क घूमते हुए लोग। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। स्थान- रोटरी चौक ऊना। समय- दोपहर 12.20 बजे। रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को बाजारों में रौनक है। शहर के मुख्य रोटरी चौक में लोगों की आवाजाही जारी है। इस दौरान अधिकतर लोग मास्क के बिना ही नजर आ रहे हैं। रोटरी चौक में सड़क किनारे लगी रेहड़ियों पर लोग सब्जी खरीद रहे हैं। इस दौरान न तो सब्जी बेचने वालों ने मास्क पहना है न ही सब्जी खरीदने वाले मास्क का प्रयोग कर रहे हैं।
स्थान- पुराना अस्पताल बाजार। समय- 12.38 बजे। बाजार में सोमवार को काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इस बाजार में भी अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। जिले में कोरोना के मामले कम होने के बाद लोग भी कोविड संक्रमण की रोकथाम के नियमों को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों के कुछ छात्र बाजार से होते हुए गुजर रहे हैं। इन सभी युवाओं ने मास्क पहना हुआ है। बाजार में कुछ दुकानदार तो मास्क पहने हुए हैं, लेकिन कुछ बिना मास्क से ही नजर आ रहे हैं।
स्थान: आईएसबीटी ऊना। समय- 12.55 बजे। बस स्टैंड पर लोगों को आना जाना लगातार जारी है। सोमवार के चलते बस अड्डे पर भीड़ नजर आ रही है। इस दौरान अधिकतर लोग बिना मास्क ही नजर आ रहे हैं। कोरोना काल के दौरान तो बस स्टैंड पर मास्क पहनने व
विज्ञापन
सामाजिक दूरी रखने के लिए बार-बार लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को सूचित किया जाता था, लेकिन अब इस प्रकार की कोई व्यवस्था बस स्टैंड पर नजर नहीं आई। बस स्टैंड पर लोगों के बैठने के लिए लगाए गए बैंचों पर बैठे अधिकतर लोग बिना मास्क ही नजर आए। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग लोगों से बार-बार कोरोना के मामले कम होने के बाद भी कोविड नियमों की पालना की अपील कर रहा है। इस अपील का लोगों पर कुछ असर नजर नहीं देखने को मिल रहा है।