फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People demonstrated against house tax in Nagar Panchayat Tahliwal

Una News: नगर पंचायत टाहलीवाल में हाउस टैक्स के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Jul 2024 02:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Jul 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated against house tax in Nagar Panchayat Tahliwal
नगर पंचायत टाहलीवाल में हाउस टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग।संवाद
पंचायत कार्याल के बाहर की नारेबाजी, कहा- हाउस टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे
विज्ञापन

नगर पंचायत का तर्क, लोगों ने लिखित में दर्ज नहीं करवाई आपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल में हाउस टैक्स के खिलाफ सोमवार को स्थानीय लोगों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर एकजुट होकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल हुए, जिन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे हाउस टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे। उन्होंने नगर पंचायत से अपनी मांगों को मानने की अपील की। अन्यथा भविष्य में और बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। नगर पंचायत टाहलीवाल के सचिव विजय कुमार ने कहा कि लोगों को नोटिस भेजे गए थे और इसमें 30 दिन के भीतर आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया था। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने अब तक लिखित में कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन

प्रधान प्रकाश चंद ढांगू ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से बात की है और एक-दो दिनों में एक बैठक आयोजित कर विरोध को लिखित में दर्ज करवाया जाएगा और इसे निदेशक शहरी विकास विभाग को भेजा जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में प्रधान प्रकाश चंद ढांगू, उपप्रधान गुरनाम सिंह, पार्षद राज कुमार, पार्षद राज कुमारी, प्रदीप कुमार, गगन शर्मा, गगन राणा, राज कुमार, वरिंदर, अजय सहगल, सौरव राणा, संजीव कुमार, रानू, राजीव राणा, सतनाम, राजेश कुमार, अजय कुमार, अमनदीप, रविंद्र और सोनू शामिल हुए।

नगर पंचायत टाहलीवाल में हाउस टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग।संवाद

नगर पंचायत टाहलीवाल में हाउस टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed