फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners will go from Gagret to Dharamshala on 28th to surround the Vidhansabha.

Una News: 28 को विधानसभा घेराव के लिए गगरेट से धर्मशाला जाएंगे पेंशनर

Tue, 25 Nov 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Nov 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
Pensioners will go from Gagret to Dharamshala on 28th to surround the Vidhansabha.
गगरेट (ऊना) । सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को वर्तमान सरकार में तरजीह न मिलने से नाराज हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन धर्मशाला में प्रदेश सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए विधानसभा का घेराव करेगी।
विज्ञापन

सोमवार को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गगरेट खंड की बैठक प्रधान हरदीप सिंह की अध्यक्षता में गगरेट में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर को विधानसभा का घेराव करने के लिए एसोसिएशन के साथ सदस्यों का जत्था धर्मशाला जाएगा। हरदीप सिंह ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों को बकाया डीए, एरियर व लीव इन कैशमेंट का बकाया अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार की नजर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगें नहीं हैं। न तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों की अदायगी हो रही है और न ही उनके हक उन्हें मिल रहे हैं। 28 नवंबर को हर हाल में विधानसभा में बैठे बहरे कानों तक वे अपनी आवाज पहुंचा कर ही दम लेंगे। वहीं सेवानिवृत्त प्रिंसिपल परमीत सिंह को एसोसिएशन का सह सचिव व जिला प्रतिनिधि भी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दिलबाग सिंह जसवाल, सुरजीत सिंह जसवाल, शंभू दत्त,राजपाल वशिष्ठ, सुरेन सिंह, किशोरी लाल, परमीत सिंह, डा वीडी पराशर, चानन सिंह, धर्म सिंह, मदन शर्मा, विजय कुमार, सुभाष वर्मा, अश्वनी बंसल, राम किशन, मनोहर लाल, शेर सिंह, ध्यान सिंह, सेवा सिंह, सुरिंदर कुमार, रमेश चंद, दविंदर कुमार, राम पाल, राकेश कुमार, राम स्वरूप, नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed