{"_id":"6942b8abdc04cab07f000242","slug":"pensioners-expressed-displeasure-over-the-pending-payment-of-13-percent-dearness-allowance-una-news-c-93-1-ssml1047-175424-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महंगाई भत्ते का 13 प्रतिशत भुगतान लंबित होने पर पेंशनरों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महंगाई भत्ते का 13 प्रतिशत भुगतान लंबित होने पर पेंशनरों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
पालकवाह में जिला स्तरीय पेंशनर दिवस पर मौजूद पदाधिकारी।स्रोत आयोजक
कर्मचारी
पालकवाह में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर के पेंशनरों ने लिया भाग
बोले, धरना प्रदर्शनों का भी सरकार पर नहीं दिख रहा कोई असर
यही स्थिति बनी रही तो पेंशनरों को मजबूरन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से जिला स्तरीय पेंशनर दिवस पालकवाह में मनाया गया। इस दौरान पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रधान हरमेश सिंह राणा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन महासचिव प्रेमलाल शर्मा ने किया।
इस आयोजन में जिला भर से पेंशनर सदस्य व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों के बकाया एरियर का भुगतान न होने पर कड़ा विरोध दर्ज किया गया। इसके अलावा 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान लंबित होने पर भी सदस्यों ने नाराजगी जताई।
सदस्यों ने आरोप लगाया कि मेडिकल बिलों का भुगतान न होने के कारण पेंशनर अपना समुचित उपचार तक नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के पेंशनरों को हर माह एक तारीख को पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी बैठक में प्रमुखता से उठाई। पेंशनरों ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। बार-बार बैठकें करने और समय-समय पर धरना-प्रदर्शन के बावजूद सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी यही स्थिति बनी रही तो पेंशनरों को मजबूरन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों देवराज विशिष्ट, मदन लाल शर्मा, मंगतराम, गुलजारी राम, भगत राम, किशोरी लाल शर्मा, केसी सैणी सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैठक में जगदीश राम, रतन चंद, डीडी वशिष्ठ, दिलबाग सिंह, राम प्रकाश, सूहड़ राम, शिवराम शर्मा सहित कई पेंशनर उपस्थित रहे।