{"_id":"68190c480876437f470b55cb","slug":"peer-gaus-pak-dargah-will-become-a-confluence-of-faith-and-tourism-una-news-c-93-1-ssml1047-153091-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आस्था और पर्यटन का संगम बनेगी पीर गौस पाक दरगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आस्था और पर्यटन का संगम बनेगी पीर गौस पाक दरगाह
Tue, 06 May 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 06 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बुधवार को पीर गौस पाक ग्यारवीं वाले के दरगाह भवन का विधिवत उद्घाटन किया। 6.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह भवन क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसे अब पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय निवासी, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सूफी गायक अमित धर्मकोटी ने अपनी मधुर आवाज में दरगाह में गुणगान कर समा बांधा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पीर गौस पाक की दरगाह सभी धर्मों के लोगों की आस्था का प्रतीक है। यहां मुस्लिम समाज के साथ-साथ हिंदू और सिख श्रद्धालु भी ग्यारवीं वाले बाबा से मन्नत मांगते हैं।
दरगाह भवन सहित मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार कार्य कुल 6.95 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे प्रतीक्षा कक्ष, स्नानघर, शौचालय, जलापूर्ति और विश्राम स्थल भी शामिल होंगे। विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर को दो मंजिलों में पुनर्निर्मित किया जा रहा है। पहले चरण में दरगाह मंजिल को तैयार कर उसका उद्घाटन किया गया है। शेष दो मंजिलों के निर्माण के लिए अलग से टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंदिर अधिकारी एवं कार्यवाहक एसडीएम नागरिक बंगाणा अमित कुमार, बीडीओ सुशील कुमार, राकेश कुमार, उदित कुमार, राम आसरा शर्मा, देसराज मोदगिल, देसराज गौतम समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद