फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pedestrian dies due to collision with vehicle, head badly crushed

Una News: वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, सिर बुरी तरह कुचला

Wed, 15 Jan 2025 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian dies due to collision with vehicle, head badly crushed
बसाल में चंडीगढ़ धर्मशाला सड़क पर एक और दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

कुठार कलां निवासी सुनील कुमार देर रात हुआ हादसे का शिकार


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत बसाल गांव में चंडीगढ़ -धर्मशाला सड़क पर मंगलवार देर रात अज्ञान वाहन ने राहगीर को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि व्यक्ति का सिर बीच सड़क बुरी तरह से कुचल गया था। शव की हालत देख आसपास मौजूद लोग भी उठाने की हिम्मत न जुटा पाए। इसके बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस दल आया। इनकी मदद से शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान सुनील कुमार निवासी वार्ड-1 कुठार कलां के तौर पर हुई।
राजन शर्मा (32) निवासी बसाल ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात को ऊना स्थित ढाबे में खाना खाकर अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 10:20 बजे कंट्री होटल ऊना बसाल के पास एक व्यक्ति बीच सड़क गिरा हुआ था। नजदीक जाकर देखा तो व्यक्ति का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब से आधार कार्ड प्राप्त हुआ। इस पर मृतक का नाम सुनील कुमार निवासी वार्ड-1 कुठार कलां लिखा हुआ था। जबकि उसे कुचलने वाले वाहन चालक का कोई पता नहीं चल पाया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस व पुलिस कर्मियों के मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा कि सुनील कुमार ने बसाल में रहने वाली अपनी बहन के घर जाना था। सुनील की मां व बच्चे वहीं थे। लेकिन बहन के घर पहुंचने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। बुधवार को सुनील का उसके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
बीते माह झलेड़ा में हुआ था इसी तरह का दर्दनाक हादसा
चंडीगढ़ -धर्मशाला सड़क पर कई भीषण हादसे आए दिए सामने आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण वाहनों की अनियंत्रित गति है। बीते दिसंबर में झलेड़ा में भी एक आईटीआई इंस्ट्रक्टर की टिपर की चपेट में आने से जान चली गई थी। उस हादसे में भी आईटीआई इंस्ट्रक्टर का सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि उसने हेलमेट भी पहन रखा था। ऐसे हादसे प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-धर्मशाला मार्ग पर पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी कर रखी है। इसके अलावा उच्च गुणवत्ता के कैमरों से भी वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है। कहा कि बसाल में हुए हादसे की जांच जारी है। इसमें वाहन चालक की पहचान जल्द कर उसे काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed