फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Patriotic songs echo on Republic Day

Una News: गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति के तरानों की गूंज

Wed, 28 Jan 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echo on Republic Day
ऊना में  गणतंत्र दिवस दिवस के मौका पर बच्चों से रेडक्रास कूपन पर्ची निकलवाते हुए मंत्री।स्रोत व
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज़
विज्ञापन

धर्माणी बोले -कौशल विकास को नई दिशा दे रही है राज्य सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर ऊना जिला देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में तकनीकी शिक्षा एवं नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस और होमगार्ड की महिला-पुरुष टुकड़ियों, एनसीसी, एनएसएस, प्रशिक्षित आपदा मित्र, स्काउट्स और गाइड्स के कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे मंत्री ने सलामी दी। राजेश धर्माणी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कौशल विकास को नई गति देने के लिए निरंतर दूरदर्शी और प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बच्चों और युवाओं को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण और शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
यह भी कहा कि पेखूबेला में 32 मेगावाट सोलर परियोजना स्थापित की जा चुकी है, जबकि अघलोर और भंजाल परियोजनाएं भी तैयार हैं। इसके अलावा, सरकारी और निजी क्षेत्र में सोलर प्लांट्स स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


झांकियां और प्रदर्शनियां रहीं आकर्षण का केंद्र
समारोह में प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियां भी प्रदर्शित की गईं। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना, सामर्थ्य योजना, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि और शिक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल थीं। इसके अलावा, विकास प्रदर्शनियां भी लगाई गईं, जो जनता का ध्यान आकर्षित करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वालों को तकनीकी शिक्षा मंत्री की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें ताईवान मास्टर गेम्स में वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल करने वासे वरिष्ठ नागरिक अजीत सिंह और ओम प्रकाश शर्मा तथा शॉट पुट खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बंगाणा उपमंडल के त्यासर के आदित्य ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ऊना में  गणतंत्र दिवस दिवस के मौका पर बच्चों से रेडक्रास कूपन पर्ची निकलवाते हुए मंत्री।स्रोत व

ऊना में  गणतंत्र दिवस दिवस के मौका पर बच्चों से रेडक्रास कूपन पर्ची निकलवाते हुए मंत्री।स्रोत व

ऊना में  गणतंत्र दिवस दिवस के मौका पर बच्चों से रेडक्रास कूपन पर्ची निकलवाते हुए मंत्री।स्रोत व

ऊना में  गणतंत्र दिवस दिवस के मौका पर बच्चों से रेडक्रास कूपन पर्ची निकलवाते हुए मंत्री।स्रोत व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed