फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Patients suffering from diabetes should take medicines on time: Sharda

मधुमेह से पीड़ित रोगी समय पर दवाई लें : शारदा

Thu, 14 Nov 2024 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from diabetes should take medicines on time: Sharda
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विश्व मधुमेह दिवस पर क्षेत्रीय अस्पताल में जिलास्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में मधुमेह के प्रति जागरूक करना है। मधुमेह से पीड़ित रोगियों को समय पर दवाई लेनी चाहिए तथा हर 6 महीने पर अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए। मधुमेह दो प्रकार की होती है। डायबिटीज 1 और डायबिटीज 2, डायबिटीज 1 में शरीर में इंसुलिन नहीं बनता तथा रोगी को जीवन भर इंसुलिन लेना पड़ता है। डायबिटीज 2 के कई कारण हो सकते हैं जैसे मोटापा, शारीरिक श्रम न करना, पेंक्रियास ग्रंथी में समस्या। समन्वयक कंचन माला ने बताया आजकल के इस भागदौड़ भरे युग में अनियमित जीवन शैली के चलते जो बीमारी सर्वाधिक लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है वह मधुमेह है। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इन सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed