फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Passenger trains coming to Una not restored, Himachal Express delayed by two hours

Una News: ऊना आने वाली पैसेंजर ट्रेनें नहीं हुईं बहाल, हिमाचल एक्सप्रेस दो घंटे लेट

Tue, 30 Apr 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Passenger trains coming to Una not restored, Himachal Express delayed by two hours
तीन पैसेंजर ट्रेन ऊना और अंबाला के बीच आज भी रद्द, एक पैसेंजर ट्रेन के चलने से थोड़ी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। किसान आंदोलन के कारण दौलतपुर चौक, ऊना से अंबाला और दिल्ली के बीच ट्रेन सेवाओं में बाधा आज भी जारी है। इससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को यहां दिल्ली से आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन करीब दो घंटे देरी से पहुंची है, वहीं तीन पैसेंजर ट्रेनें ऊना और अंबाला के बीच बहाल नहीं हो पाई हैं। हरिद्वार से ऊना आने वाली ट्रेन अभी अंबाला एवं हरिद्वार के बीच आवागमन कर रही है। ऊना तक इसकी बहाली का कोई निर्देश अभी तक सामने नहीं आया है।
किसानों के आंदोलन के चलते ट्रेनों के चालू होने में देरी हो रही है। इन परिस्थितियों के बीच यात्रियों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा में अनियमितता और समयसारिणी में देरी जैसी मुश्किलें पेश आ रही हैं। बता दें कि पुरानी दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन से हिमाचल एक्सप्रेस सोमवार रात निर्धारित समय 10:50 बजे की बजाय 25 मिनट की देरी से 11:15 बजे चली। वहीं, यह ट्रेन दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 07:35 बजे की बजाय 09:48 बजे पहुंची। ऊना में यह ट्रेन 1 घंटा 25 मिनट तो दौलतपुर चौक में दो घंटे से ज्यादा की देरी से पहुंची है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, रेलवे स्टेशन ऊना के अधीक्षक रोदाश सिंह ने बताया कि हिमाचल एक्सप्रेस देरी से पहुंची है। तीन पैसेंजर ट्रेनों के चलने का अभी कोई निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed