{"_id":"6998aca82f2a871c510b9ca4","slug":"party-is-being-strengthened-from-booth-level-to-national-level-anurag-thakur-una-news-c-93-1-una1002-182326-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी को किया जा रहा मजबूत : अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी को किया जा रहा मजबूत : अनुराग ठाकुर
Sat, 21 Feb 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय ऊना में संसदीय प्रशिक्षण कार्यशाला में सांसद अनुराग ठाकुर सम्बोधन देते हुए ।संव
प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से पार्टी के नेताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा कार्यालय ऊना में शुक्रवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के के नेताओं और कार्यकर्ताओं की विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में पहले सत्र में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक के सतपाल सिंह सत्ती, नैना देवी के विधायक को भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार सहित सांस्कृतिक क्षेत्र के सभी विधायक और पूर्व में प्रत्याशी रहे नेताओं के साथ पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी भी प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित रहे।
इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इस प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से पार्टी के नेताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियां भाजपा की विचारधारा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। जिससे ग्रास रूट लेवल पर भाजनपा को और मजबूत किया जा सके। उन्हें कहा कि पार्टी द्वारा बूथ स्तर के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। इसी के तहत इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं को आयोजित किया जा रहा है।
डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नवाया शीश
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम पहुंचकर शीश नवाया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर अखंड धूने पर नतमस्तक हुए। संसद के साथ पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो भी विशेष रूप से मौजूद रहे। आश्रम परिसर पहुंचकर ट्रस्ट के सदस्यों ने लोकसभा सांसद का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने आश्रम परिसर में चल रहे ब्राह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद महाराज के पुण्यतिथि कार्यक्रम में भी विशेष रूप से भाग लिया। इसके बाद डेरा परिसर में ही चल रही श्रीमद् भागवत कथा का भी श्रवण किया ।