{"_id":"68b1934889144f0405026fe5","slug":"parking-space-will-be-paved-in-regional-hospital-una-rs-13-lakh-will-be-spent-una-news-c-93-1-ssml1047-163758-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पार्किंग स्थल होगा पक्का, 13 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पार्किंग स्थल होगा पक्का, 13 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
वर्तमान में पार्किंग की जगह कच्ची होने के चलते करना पड़ता है दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों को अब पार्किंग की दिक्कतों से राहत मिलेगी। अस्पताल परिसर के पिछली तरफ स्थित कच्चे पड़े पार्किंग स्थल को बरसात के मौसम के बाद पेवर लगाकर पक्का किया जाएगा। इस कार्य पर अस्पताल प्रबंधन लगभग 13 लाख रुपये खर्च करेगा। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में प्रतिदिन 600 से 700 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मुख्य गेट के पास स्थित पक्के पार्किंग स्थल पर वाहनों की अधिकता के कारण जगह की कमी हो जाती है। ऐसे में लोग अस्पताल के पिछली तरफ खाली पड़े कच्चे स्थान पर वाहन पार्क करने को मजबूर होते हैं। बरसात में यह जगह कीचड़ से भर जाने के कारण मरीजों व तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पार्किंग स्थल पर पेवर ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को कीचड़ से निजात मिलेगी और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो जाएगी।
कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल परिसर के समीप कच्ची जगह पर पेवर लगाने का कार्य बरसात के बाद शुरू कर दिया जाएगा। इस पर लगभग 13 लाख रुपये खर्च होने हैं। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना