फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Para Olympic star Nishad Kumar gave recognition to Himachal in the world of sports

Una News: पैरा ओलंपिक स्टार निषाद कुमार ने खेलों की दुनियां में हिमाचल को दी पहचान

Mon, 14 Apr 2025 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Para Olympic star Nishad Kumar gave recognition to Himachal in the world of sports
निषाद ने टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक में लगातार दो बार रजत पदक जीतकर बढ़ाया मान
विज्ञापन

हिमाचल दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। पैरा ओलंपिक स्टार निषाद कुमार खेलों की दुनियां में हिमाचल की पहचान बन चुके हैं। निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक और पेरिस पैरालंपिक में लगातार दो बार रजत पदक जीतकर देश का परचम दुनिया भर में लहरा दिया। जिला ऊना के उपमंडल अंब के छोटे से गांव बदाऊं का लाल आज पैरालंपिक खेलों में देश के लिए मेडल की गारंटी बन चुका है। विश्व रैंकिंग में दूसरा स्थान रखने वाला निषाद बचपन में जमैका के एथलीट यूसेन बोल्ट से प्रभावित था। इसके लिए उसने खूब दौड़ लगाई कि यूसेन बोल्ट बनना है लेकिन बाद में उसने पाया कि वह हाई जंप के लिए ज्यादा फिट है। उसके पास फोन नहीं था। वह लोगों के फोन पर देखता था कि हाई जंप की प्रैक्टिस कैसे करे। एक अति साधारण परिवार के बच्चे निषाद ने घर के पास ही चरांद (पशुओं की चरागाह) में लकड़ी के डंडे गाड़कर उस पर रस्सी बांधकर प्रैक्टिस शुरू की। कई बार लोग उन डंडों को तोड़ देते थे। वह जानता था कि कौन ऐसा करता है लेकिन उसने कभी किसी से इसका शिकवा नहीं किया और अपनी प्रैक्टिस जारी रखी। पहली बार फाजा वर्ल्ड ग्रैंड प्रिंक्स में खेलने गया। जहां गोल्ड मिला। वहां जाने के लिए परिवार ने रिश्तेदारों और जानने वालों से लगभग ढाई लाख लोन लिया था। इस बारे में उसे कुछ भी नहीं बताया था। कुछ महीने बाद उसी मैदान में नवंबर 2019 में अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता था। इसके बाद भारत को टोक्यो पैरालंपिक का कोटा मिला था। जहां उसने रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद सितंबर 2024 में पेरिस पैरालंपिक में भी वही कारनामा दोहराकर खेलों के क्षेत्र में हिमाचल और देश की शान बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed