{"_id":"6ac6a14b6338694ec4086b4a","slug":"panic-due-to-two-incidents-in-dioli-on-the-same-day-una-news-c-93-1-ssml1048-208856-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दियोली में एक ही दिन दो वारदातों से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दियोली में एक ही दिन दो वारदातों से दहशत
Thu, 08 Oct 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। थाना गगरेट के अंतर्गत दियोली गांव में एक ही दिन दो वारदातों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ चोरों ने गांव के प्राचीन शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर से घंटी, तांबे का सर्प और नकदी चोरी कर ली। दूसरी तरफ दिनदहाड़े दो अनजान युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके कानों की सोने की बालियां छीन लीं। लगातार सामने आई इन दोनों घटनाओं से गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दियोली के प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को चोरों ने सेंध लगाकर मंदिर की घंटी, तांबे का सर्प और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। धार्मिक स्थल में हुई चोरी से स्थानीय लोगों में खासा रोष है। इसी दिन गांव में दो अनजान युवक एक स्थानीय महिला के पास पहुंचे और उससे पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। आरोप है कि युवकों ने महिला के कानों से सोने की बालियां उतरवा लीं और मौके से भाग गए। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान अमन ठाकुर और वार्ड पंच सन्नी ठाकुर ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। आरोपियों से जुड़े कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।