फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panic due to deep cracks in Ramgarh Dhar, 50 houses in six villages in danger

Una News: रामगढ़ धार में गहरी दरारें आने से दहशत, छह गांवों के 50 मकान खतरे की जद में

Thu, 04 Sep 2025 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Panic due to deep cracks in Ramgarh Dhar, 50 houses in six villages in danger
बंगाणा विकास खंड के गांव पुरोईयां में लगातार भारी बारिश से खतरे में ग्रामीण।संवाद
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की रामगढ़ धार में आई बड़ी-बड़ी दरारों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अप्पर रायपुर घट्टा के खेतों में दरारें लगातार चौड़ी हो रही हैं और आसपास के गांवों के कच्चे मकानों में पानी रिसने लगा है। इसका सीधा असर कोलका, घयोड़ा, घरबासड़ा, रायपुर मैदान, दोवड और पुरोईंया समेत छह गांवों पर पड़ रहा है। यदि मौसम ने राहत नहीं दी तो जान-माल के नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 50 मकान सीधे खतरे की जद में हैं। इनमें से ज्यादातर कच्चे मकान हैं, जिनमें करीब 200 से अधिक लोग निवास कर रहे हैं। लगातार पानी रिसने से दीवारें और नींव कमजोर हो रही हैं। ग्रामीण राकेश कुमार, गौरव शर्मा, मुकेश कुमार और अशोक कुमार का कहना है कि लगातार बारिश से जमीन खिसक रही है और धार से अजीब आवाजें आने लगी हैं।
विज्ञापन

कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी (बंगाणा) सोनू गोयल ने बताया कि समस्या प्रशासन के ध्यान में है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करवाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह गंभीर विषय है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेषज्ञों की मदद जरूरी है। प्रशासन को तुरंत भू-वैज्ञानिकों की टीम मौके पर बुलाकर अध्ययन करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed