{"_id":"571f5dff4f1c1b9a3aa915d4","slug":"panchyat-chaukidar-should-be-regular","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चौकीदारों को नियमित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चौकीदारों को नियमित किया जाए
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 26 Apr 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चाकीदार यूनियन के पदाधिकारी एक साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतीराज चौकीदार यूनियन की बैठक मंगलवार को एसपी पार्क ऊना में प्रधान मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें चौकीदारों की मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद यूनियन संघ ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त ऊना यूनुस के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भेजा।
विज्ञापन
पंचायत चौकीदार यूनियन संघ के प्रधान मोहन लाल ने बताया कि एक से आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले चौकीदारों को अंशकालिक बनाया जाए। जो चौकीदार आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके है, उन्हें दैनिक भोगी बनाए जाए। 15 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके चौकीदारों को नियमित करने सहित अन्य मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। संघ के सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को 15 दिन के भीतर अमलीजामा नहीं पहनाया गया, तो 16वें दिन पूरे प्रदेश में पंचायत चौकीदार अनशन पर चली जाएगी। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और पंचायती राज विभाग की होगी। इस अवसर पर पंचायत संघ के सदस्यों जगतार सिंह, अशोक कुमार, उजागर सिंह, राम स्वरूप, सतिंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, कुलदीप कुमार, सतिंद्र नाथ, मंगत राम, लाल सिंह, दिनेश कुमार, होशियार सिंह, रमेश चंद और त्रिलोक चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन