फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayat Pradhan including Up-Pradhan

पंचायत प्रधान, उपप्रधान सहित सभी वार्ड पंच हुए आइसोलेट

Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Pradhan including Up-Pradhan
दौलतपुर चौक (ऊना) कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। सावधानी के तौर पर अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। पंचायत पिरथीपुर के प्रधान, उपप्रधान सहित सभी वार्ड पंचों ने भी एक अच्छा उदाहरण पेश करते हुए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने पर खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन

प्रशासन को सूचित कर अपने कोविड टेस्ट करवाने का आग्रह किया है। क्षेत्र के पिरथीपुर गांव का रहने वाला एक युवक हाल ही में दुबई से लौटा था। इसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बुधवार देर शाम को पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना आते ही पूरा गांव अलर्ट हो गया है। पॉजिटिव आए उक्त युवक में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग को सैंपल दिल्ली भेजा गया है और बेसब्री से रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन उक्त युवक के पंचायत घर में पहुंचकर पंचायत पदाधिकारियों के संपर्क में आने की जानकारी मिली है। उधर, पंचायत प्रधान विजय कुमार ने बताया कि दुबई से लौटा कोरोना पॉजिटिव युवक उनके और अन्य जनप्रतिनिधियों संपर्क में आया था। एहतियात के तौर पर समस्त पंचायत पदाधिकारियों ने अपने-अपने घर में आइसोलेट कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग से कोविड टेस्ट करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने गांववासियों से आग्रह किया है कि अगर कोई जाने अनजाने में उनके संपर्क में आया है तो वह व्यक्ति उन्हें सूचित करें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed