फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Oxygen plant to be built in mother-child hospital, budget approved

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट, बजट मंजूर

Thu, 23 May 2024 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant to be built in mother-child hospital, budget approved
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बने मातृ-शिशु अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए विभाग को करीब आठ लाख रुपये का बजट मुहैया करवाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को विभाग की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

प्लांट के स्थापित होने से अस्पताल भवन में 24 घंटे हाई फ्लो ऑक्सीजन मिलेगी। जिला मुख्यालय स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का रास्ता साफ हो चुका है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अस्पताल को हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा जाएगा। मातृ-शिशु अस्पताल में इन दिनों सेंट्रल एसी और अग्निशमन यंत्रों को स्थापित करने का कार्य चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए इस कार्य के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट से भी नए भवन को जोड़ने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद बंद पड़ा प्लांट ही होगा शिफ्ट
बता दें कि पालकवाह में कोरोना काल के बाद बंद पड़े हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट को ही मातृ-शिशु अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। मातृ-शिशु अस्पताल के 100 बेड को हाई फ्लो ऑक्सीजन के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि तीमारदारों को ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए परेशान न होना पड़े। पालकवाह में स्थापित किए गए हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट का अभी तक कोई प्रयोग नहीं हो रहा था। इस प्लांट को पालकवाह से किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कई योजनाएं बनीं। बावजूद इसके कोई योजना सिरे नहीं चढ़ पाई, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ उक्त प्लांट को मातृ-शिशु अस्पताल भवन के साथ जोड़ने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स
मातृ-शिशु अस्पताल में हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने को लेकर बजट को मंजूरी मिल चुकी है। इस पर आगामी प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग की तरफ से की जाएगी। जल्द ही प्लांट को मातृ-शिशु अस्पताल हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ जाएगा।
डाॅ. संजीव मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed