फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Our army is giving a befitting reply to Pakistan: Sudarshan Bablu

पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही हमारी सेना : सुदर्शन बबलू

Sun, 11 May 2025 08:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Our army is giving a befitting reply to Pakistan: Sudarshan Bablu
विधायक ने चिंतपूर्णी माता रानी की जयंती पर दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में विधायक बबलू ने माता रानी के जन्मोत्सव पर सभी को बधाई दी और देश की सुख शांति के लिए मंदिर में हवन डाला। विधायक ने कहा कि भारतीय सेना बड़े शौर्य और साहस से काम कर रही है और पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है।

पाकिस्तान हमेशा धोखेबाजी का काम करता है और उसे पहले भी हर लड़ाई में हार झेलनी पड़ी है। आगे भी पाकिस्तान को हर लड़ाई में हार झेलनी पड़ेगी। विधायक बबलू ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और माता रानी से देश की सुख शांति की कामना की। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने विधायक बबलू को माता रानी की जयंती पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी शशि कालिया, कांग्रेस नेत्री सुलोचना देवी, पूर्व प्रधान तिलक राज कालिया और मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल मौजूद रहे। सभी ने विधायक बबलू के साथ मिलकर माता रानी की पूजा अर्चना की और देश की सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed