फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   order to change sugar stock

गीली चीनी और राजमाह के स्टॉक को बदलने के निर्देश

Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 26 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
order to change sugar stock
sdf

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रायंसरी डिपो में उपभोक्ताओं को गीली चीनी और घटिया राजमाह दिए जाने की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है। सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक लक्ष्मण सिंह कनेत ने अपनी टीम के साथ उक्त डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीनी, दाल चना और राजमाह के स्टॉक की गुणवत्ता की जांच कर मौके पर सैंपल भी भरे।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन को चीनी और राजमाह के बचे स्टॉक को डीपो से बदलने के निर्देश दिए हैं। रायंसरी निवासी चंद्रभूषण रविवार को रायंसरी डिपो में राशन लेने पहुंचे। उन्हें राशन में गीली चीनी और फफूंद लगी राजमाह दी गई, जो बिल्कुल खाने लायक नहीं थी। जब चंद्रभूषण ने डिपो होल्डर को राशन बदलने को कहां, तो डिपो होल्डर ने राशन बदलने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने विभाग से शिकायत की थी।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक लक्ष्मण सिंह कनेत ने कहा कि रायंसरी डिपो में खाद्य पदार्थों की जांच की गई है। उन्होंने सिविल सप्लाई कार्पोरेशन को चीनी और राजमाह की सप्लाई बदलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मौके पर तीन सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें जांच के लिए शिमला भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed