फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Opium seized from five youths of Kartarpur

Una News: करतारपुर के पांच युवकों से अफीम पकड़ी

Fri, 17 May 2024 02:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Opium seized from five youths of Kartarpur
ऊना। हरोली पुलिस थाना के तहत पंडोगा बैरियर के पास पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी में सवार पांच युवकों से अफीम पकड़ी है। पांचों आरोपी करतारपुर जालंधर पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीते रोज बुधवार को शाम के समय पुलिस थाना हरोली के की टीम पंडोगा में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पहले एक स्कार्पियो कार को जांच के लिए रोका तो एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 43.23 ग्रांम अफीम बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने उपरोक्त अभी, नवजोत गिल, पंकज थापड़, अभिषेक गिल और आदित्य कुमार निवासी मोहल्ला मंडी वाला डाकघर करतारपुर तहसील करतारपुर जिला जालंधर पंजाब के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed