फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   OPD will start in PGI Satellite Center by December

Una News: पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में दिसंबर तक शुरू होगी ओपीडी

Sat, 24 Aug 2024 03:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
OPD will start in PGI Satellite Center by December
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी ‘हाइट्स’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों को गति देकर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने वहां इसी साल दिसंबर माह तक ओपीडी सेवा शुरू करने की योजना को ध्यान में रखते हुए बिजली, पानी और जल निकासी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने बताया कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का 33 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सेंटर की ओपीडी और गेस्ट हाउस का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि फ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का प्रपोजल भेजा गया, जिस पर स्वीकृति की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन

उन्होंने सेंटर की चाहरदीवारी और संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया। सेंटर की चाहरदीवारी की निशानदेही का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही शेष रहती चाहरदीवारी के निर्माण को जल्द पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा सेंटर में बनने वाली संपर्क सड़कों का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है। ध्यान रहे कि ऊना शहर के मलाहत गांव में 35 एकड़ भूमि पर लगभग 450 करोड़ रुपये की राशि व्यय करके 300 बेड का पीजीआई सैटेलाइट सेंटर बनाया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ऊना वरिंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, पीजीआई के नोडल अधिकारी राजीव बस्सी, हाईट्स के सीपीएम अश्वनी कौल, प्रोजेक्ट अभियंता आशीष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed