फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Only five gave interview for 100 security guard posts, one selected

Una News: सुरक्षा गार्ड के 100 पदों के लिए केवल पांच ने दिया साक्षात्कार, एक चयनित

Thu, 05 Dec 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Only five gave interview for 100 security guard posts, one selected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। निजी कंपनी की ओर से सुरक्षा गार्ड के 100 पदों के लिए वीरवार को साक्षात्कार का आयोजन जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय ऊना में हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुए साक्षात्कार में केवल पांच ही अभ्यर्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई। साक्षात्कार प्रक्रिया में पहुंचे कंपनी के भर्ती अधिकारी रणवीर ने अभ्यर्थियों के हुनर की परख की। साक्षात्कार में खरा उतरने पर केवल एक ही अभ्यर्थी को नौकरी का अवसर मिला। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और भार 52 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थी को 16,500 से 19,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आयोजन में पहुंचे पांच अभ्यर्थियों के योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड आदि दस्तावेज जांचे गए। इस दौरान काउंसलर कृति भारद्वाज ने भी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed