फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One year has passed since the announcement, the boundary wall of the school has not been built due to lack of budget

Una News: घोषणा को बीता एक साल, बजट के अभाव में नहीं हुई स्कूल की चहारदिवारी

Wed, 23 Oct 2024 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
One year has passed since the announcement, the boundary wall of the school has not been built due to lack of budget
रायपुर सहोड़ा के सरकारी स्कूल की चहारदिवारी का मामला
विज्ञापन

एक अरसे से टूटी चहारदिवारी का काम अधर में लटका, सितंबर 23 को सतपाल रायजादा ने की थी घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। एक अरसे से टूटी चाहरदीवारी का काम बजट के अभाव में आज दिन तक शुरू ही नहीं हो पाया है। चहारदिवारी टूटने से न केवल स्कूली छात्र-छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं खेल मैदान में किसी भी वक्त पशु घुस जाते हैं।
सितंबर 2023 को अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की मौजूदगी में यह सार्वजनिक घोषणा की थी कि एक माह के भीतर चहारदिवारी का काम शुरू हो जाएगा। घोषणा को एक साल बीत चुका है, लेकिन अभी तक इस कार्य में एक भी ईंट नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

चहारदिवारी एक बार क्या टूटी, पलटकर किसी ने भी इसे दोबारा बनाने की दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। बजट के अभाव का हवाला देकर अभी तक इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। सूत्रों से पता चला है कि मौजूदा विधायक सतपाल सत्ती ने स्थानीय पंचायत के निवेदन पर 3 लाख देने का वादा किया है, परंतु अभी तक उस संबंधी भी कोई पत्र जारी नहीं हो पाया है। सूत्रों ने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है, बावजूद इसके विकास के इस कार्य में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------

विद्यालय की चहारदिवारी के लिए धनराशि का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शिमला भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही धनराशि भेज दी जाएगी।
राकेश अरोड़ा, प्रिंसिपल, डाइट जिला ऊना


--------

चहारदिवारी का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। बजट के अभाव की वजह से शायद कुछ दिक्कत पेश आ रही है।-
- राजकुमार शर्मा, मुख्य शिक्षक, रायपुर सहोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed