{"_id":"6ad11e36be827ecacf018f94","slug":"one-train-cancelled-three-arrived-behind-schedule-the-amb-andaura-haridwar-train-departed-with-a-delay-of-one-hour-and-45-minutes-una-news-c-93-1-una1025-209976-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एक ट्रेन रद्द, तीन देरी से पहुंचीं, अंब अंदौरा-हरिद्वार पौने दो घंटे देरी से रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एक ट्रेन रद्द, तीन देरी से पहुंचीं, अंब अंदौरा-हरिद्वार पौने दो घंटे देरी से रवाना
Fri, 16 Oct 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पंजाब बंद का असर ऊना आने जाने वाली ट्रेनों पर भी दिखा। वीरवार को करीब तीन ट्रेनें देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं जबकि रेलवे ने पंजाब बंद के चलते एक ट्रेन का संचालन रद्द किया।
इसके अलावा एक ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। इससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा और अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 14053 करतौली-पंजाब-हिमाचल एक्सप्रेस 4 घंटे 57 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची।
वहीं, रायपुर-हरियाणा-अंब-अंदौरा रेलगाड़ी भी निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली से देरी से रवाना हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस के कारण ऊना और आगे के स्टेशनों पर पहुंचने के समय में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अंब-अंदौरा से हरिद्वार जाने वाली रेलगाड़ी 1 घंटा 47 मिनट की देरी से रवाना हुई। रेल परिचालन में बाधा का असर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर भी पड़ा।
ट्रेन नंबर 14502 और 14501 इंटरसिटी एक्सप्रेस की अप और डाउन दोनों सेवाएं वीरवार को रद्द रहीं। रेलगाड़ियों के देरी से पहुंचने और सेवाएं रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।