फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A direct access route to the Critical Care Block will be constructed at a cost of Rs 10 lakh.

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए 10 लाख रुपये से बनेगा सीधा रास्ता

Fri, 16 Oct 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 16 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A direct access route to the Critical Care Block will be constructed at a cost of Rs 10 lakh.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बने क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक मरीजों और एंबुलेंस की पहुंच आसान बनाने के लिए सीधा रास्ता बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर निगम करीब 10 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग का निर्माण करेगा। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर निगम योजना तैयार करने में जुटा है। आगामी कुछ दिनों में इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होने की उम्मीद है।
अस्पताल प्रबंधन ने बीते दिनों प्रशासन के समक्ष मामला उठाते हुए क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक अस्पताल के पुराने रास्ते के बजाय सामने से सीधा मार्ग बनाने की मांग की थी। क्रिटिकल केयर ब्लॉक के सामने खाली भूमि उपलब्ध है। यह भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम दर्ज है। ऐसे में इस स्थान से ब्लॉक तक सीधा रास्ता बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि ब्लॉक तक अलग और सीधा मार्ग उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को लाने और ले जाने में सुविधा मिलेगी। आपात स्थिति में एंबुलेंस को भी ब्लॉक तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक पहुंचने के लिए अस्पताल परिसर के पुराने रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। हालांकि अभी तक ब्लॉक का संचालन शुरू नहीं हुआ है। अस्पताल प्रबंधन की मांग है कि ब्लॉक के सामने उपलब्ध खाली जगह का उपयोग करते हुए यहां तक सीधी आवाजाही की व्यवस्था की जाए।
अब नगर निगम ने भी इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। प्रस्तावित रास्ते के निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। क्रिटिकल केयर ब्लॉक गंभीर मरीजों के उपचार के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

ऐसे में यहां तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता उपलब्ध होना जरूरी है। सीधे मार्ग की सुविधा मिलने से मरीजों को ब्लॉक तक लाने और ले जाने की प्रक्रिया आसान होगी। साथ ही एंबुलेंस की आवाजाही भी सुविधाजनक हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed