फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kashish, first year B.Ed, first in speech on National Education Policy-2020

Una News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर भाषण में बीएड प्रथम वर्ष की कशिश प्रथम

Fri, 16 Oct 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 16 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kashish, first year B.Ed, first in speech on National Education Policy-2020
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में वीरवार को बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएड के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका पर अपने विचार रखे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा और प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. प्रियंका ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए ऐसी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन की बीएड छात्रा कशिश ने प्रथम स्थान हासिल किया। सावित्रीबाई सदन की छात्रा स्नेहा द्वितीय स्थान पर रही जबकि टैगोर सदन की छात्रा कनिका और छात्र निखिल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार और समन्वयक डॉ. प्रियंका ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed