{"_id":"57ec0c134f1c1ba374573f25","slug":"one-more-case-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरियाला के किशोर में डेंगू के लक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरियाला के किशोर में डेंगू के लक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल ऊना में एक 17 वर्षीय किशोर में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। पीड़ित का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। युवक को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के गांव कुरियाला निवासी एक युवक को बुखार की शिकायत हुई।
विज्ञापन
इस पर उसने ऊना अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। किशोर युवक में डेंगू के लक्षण जाए जाने पर चिकित्सक ने पीड़ित को डेंगू के टेस्ट करवाने की सलाह दी है। युवक के रक्त के नमूने ले लिए गए हैं, जिनको टेस्ट के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुरियाला का यह किशोर मोहाली में पढ़ाई करता है। कुछ दिन पहले इसे बुखार की शिकायत हुई। स्थानीय स्तर पर उपचार करवाने के बाद जब वह ठीक न हुआ तो वह अपने घर वापस लौट आया। परिजनों ने पीड़ित का ऊना अस्पताल में चेकअप करवाया। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि डेंगू के लक्षण पाए जाने पर मरीज को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। हालांकि, अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी। गौरतलब है कि जिले में अब तक 11 लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर मरीज बाहरी राज्यों में डेंगू की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन