फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one died in accident.

कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sat, 12 Mar 2022 12:34 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
one died in accident.
अंब (ऊना)। दिलवां दियाड़ा में वीरवार शाम को कार की टक्कर से 80 वर्षीय पैदल राहगीर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को अंब-ऊना मार्ग पर दिलवां में एक बुजुर्ग घास लेकर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच कार ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए घायल को अंब अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने जख्मों का ताव न सहते दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अस्सी वर्षीय धनी राम पुत्र संत राम निवासी दियाड़ा के रूप में हुई है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304ए और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed