फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one died in accident at una

डंगोली में बाइक स्किड होने से युवक की मौत

Thu, 14 Jan 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
one died in accident at una
डंगोली में सड़क पर फिसली बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल युवक ने पीजीआई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आगामी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव डंगोली में बुधवार देर रात पेश आए हादसे में युवक की मौत हो गई है। हादसा बाइक के सड़क पर फिसलने से हुआ। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह बाइक पर सवार होकर बुधवार देर अपने किसी काम से जा रहा था। डंगोली के पास उसका बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में बाइक सवार बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान घायल बाइक सवार को लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय में घायल बाइक चालक बलवीर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बलवीर सिंह पुत्र अजायव सिंह निवासी गांव कुलग्रां तहसील नंगल जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed