{"_id":"57d562494f1c1ba83031cc96","slug":"one-dead-in-car-accident-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतेहड़ में दो कारों में टक्कर, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतेहड़ में दो कारों में टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sun, 11 Sep 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पतेहड़ में नैहरियां मार्ग पर दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, कमल सिंह (70) निवासी मसौत तहसील देहरा जिला कांगड़ा की अंब अस्पताल में मौत हो गई। घायलों को 108 की सहायता से अंब अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे के दौरान सड़क पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। मामले की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को बहाल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कमल सिंह अपने साथी जितेंद्र कुमार के साथ पंजाब के किसी अस्पताल से दवाई लेकर अपने घर जा रहा था कि नैहरियां के पास पतेहड़ गांव में सामने से आ रही एक कार की उनकी कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों कारों में सवार करीब पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इन्हें उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान दीन मोहम्मद (48), नसीब दीन (45), ईशाद बीबी (45), सर्वारत मोहम्मद (8) सभी निवासी अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र कुमार पठानिया ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 व 304 के तहत क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक कमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन