फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Officials should get involved in making DPR of bulk park

बल्क ड्रग पार्क के छोटे राज्य में आने से होगा कायाकल्प: जयराम

Sun, 11 Sep 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officials should get involved in making DPR of bulk park
ऊना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को हरोली में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क की डीपीआर बनाने के लिए पूरी तरह से जुट जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस काम के लिए दिन-रात एक कर दें। इस आशय की जानकारी सीएम ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के आने से छोटे और पहाड़ी राज्य हिमाचल के विकास को और गति मिलेगी। हरोली समेत पूरे हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नई जगह विकसित करने के लिए हरोली में साइट का चयन किया गया है। यहां 1405 एकड़ भूमि पर प्लॉट बनाने में कम खर्चा आएगा। यहां कनेक्टिविटी की भी बेहतर सुविधा है। इस प्रोजेक्ट को हिमाचल लाने के लिए सीरिज ऑफ मीटिंग की गई और बिजली, पानी समेत अन्य सुविधाओं को लेकर काफी मंथन के बाद सभी चीजें तय हुई। पूरी प्रक्रिया में हिमाचल पहले स्थान में रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह परियोजना भारत को दवाइयों के कच्चे माल में आत्मनिर्भर बनाएगी। 30,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार देगी। इसके अलावा परियोजना में आखिरी तक 50,000 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है। कहा कि कुछ लोगों ने इस प्रोजेक्ट पर सवाल भी खड़े किए कि यह नहीं होगा, लेकिन अब उद्योग भी पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए विकसित हो रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपब्धियां रखी और कहा कि उन्होंने पुराने ढर्रे में चलने के बजाय कई नई पहल की है। जिनका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। कहा कि बार-बार लंबे समय तक सत्ता में रहना महत्वपूर्ण नहीं है। सत्ता में रहते हुए समाज और राज्य के लिए क्या किया गया, यह महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, लखविंद्र लक्खी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed