फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Officials should complete the work of Pandoga-Teuri bridge in record time: Agnihotri

पंडोगा-त्यूड़ी पुल का कार्य रिकाॅर्ड समय में पूरा करवाएं अधिकारी : अग्निहोत्री

Tue, 18 Jun 2024 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Officials should complete the work of Pandoga-Teuri bridge in record time: Agnihotri
उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का किया निरीक्षण
उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण दौरान दिए निर्देश
विज्ञापन

बोले- अधिकारी निर्माण कार्य में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता सुनिश्चित बनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली विधानसभा में निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निरीक्षण किया। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल की कुल लंबाई 560 मीटर होगी। इसके बनने से स्वां नदी के आर-पार आवाजाही में सुगमता होगी और रोड कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने और कार्य को रिकाॅर्ड समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अग्निहोत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हम हरोली विस क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाएं जुटाने के बाद अब भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। प्रगति के नवीन संसाधनों से लेकर रोजगार सृजन के नए साधनों तक, हर क्षेत्र में भविष्योन्मुखी विकास को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों-पुलों की अनेकों परियोजनाओं के अलावा क्षेत्र में पानी की करीब 500 करोड़ की योजनाओं के काम जोरों पर हैं। हरोली को पूर्ण विकसित और समृद्धि तथा विकास का आदर्श बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जनता के साथ तथा सहयोग से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed