फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   of Punjab on lapse in PM security

पंजाब के सीएम व डीजीपी से मांगा इस्तीफा

Thu, 06 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
of Punjab on lapse in PM security
ऊना के रोटरी चौक में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाते भाजयुमो कार्यकर्ता। -संवाद - फोटो : Una
नंगल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। नंगल भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि पूरे पंजाब से पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में फिरोजपुर पहुंचना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें जगह-जगह उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हद तो तब हुई जब प्रधानमंत्री के काफले को जनसभा स्थल से 20 किलोमीटर पहले ही काफी देर रोका गया। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक है। चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, उपमुख्यमंत्री, डीजीपी पंजाब को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को भाजपा पंजाब के सभी एसडीएम कार्यालयों के समक्ष तीन घंटें तक धरना-प्रदर्शन करेंगे और एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed