फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Oath to follow the ideals of Baba Saheb

Una News: बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने की शपथ

Fri, 18 Apr 2025 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Oath to follow the ideals of Baba Saheb
टाहलीवाल (ऊना)। डॉ. बीआर आंबेडकर के जन्मोत्सव पर गांव पूबोवाल में शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के जीवन परिचय और उनकी देश एवं समाज के प्रति अभूतपूर्व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ. राजीव रहे। इसके अलावा एडवोकेट बृज राणा, सुखदेव सिंह काला, अमन भारद्वाज और अशोक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

डॉ. राजीव और एडवोकेट बृज राणा ने उपस्थित जनसमूह को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने, संविधान की रक्षा करने और नस्ल व फसल बचाने की अपील की। उन्होंने सामाजिक समानता और संविधान के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया। इस आयोजन का संचालन डॉ. बीआर आंबेडकर मंडल, समस्त गांववासियों, पूर्व पंचायत प्रधान बाबा संतोष दास, पूर्व पंचायत प्रधान के सहयोग से किया गया। समारोह में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व सद्भाव बनाए रखने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed