फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Number of migrant children begging in the city increased, administration sent them to schools

Una News: शहर में भिक्षावृत्ति करने वाले प्रवासी बच्चों की बढ़ी तादाद, प्रशासन ने स्कूल पहुंचाए

Fri, 27 Dec 2024 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Number of migrant children begging in the city increased, administration sent them to schools
चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने रेस्क्यू कर की सामान्य काउंसलिंग
विज्ञापन

परिजनों को भी किया जा रहा तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में एकाएक बढ़ रहे प्रवासी बच्चों की संख्या को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन की तरफ से इन बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग की जा रही है। बीते दो सप्ताह में तीन दर्जन से अधिक बच्चों और अभिभावकों की सामान्य काउंसलिंग की जा रही है। इसके अलावा इन बच्चों को स्कूली शिक्षा से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए गए हैं।
शहर में प्रवासी बच्चे भिक्षावृत्ति का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने इन बच्चों को भिक्षावृत्ति से दूर करने तथा स्कूलों तक पहुंचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। अभी तक चाइल्ड हेल्पलाइन की तरफ से 20 के करीब बच्चों को बीते दो सप्ताह में स्कूली शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया है। साथ ही जरूरत पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम स्कूलों का भी दौरा कर रही है। कि शहर के चौक-चौराहों पर आए दिन बच्चे भिक्षावृत्ति कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर बच्चे प्रवासी हैं। इन बच्चों के अभिभावकों को इन्हें स्कूल भेजने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में उपायुक्त ऊना ने भी कार्रवाई करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को इस समस्या का हल जल्द करने के निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम लगातार कार्य कर रही है। शहर के साथ लगते आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रवासी लोग झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं। इनके माता-पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में मजदूरी का काम करते हैं। दूसरी तरफ यह बच्चे शहर के चौराहों पर एकत्रित होकर लोगों से पैसे मांगते हैं। ऐसे बच्चों को एकत्रित कर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम उनकी काउंसलिंग कर रही है। बच्चों को स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोट्स
शहर में प्रवासी बच्चों की ओर से भिक्षावृत्ति पर नकेल कसने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा इन बच्चों के अभिभावकों को इन्हें स्कूलों में भेजने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। बीते दो सप्ताह में तीन दर्जन से अधिक बच्चों की सामान्य काउंसलिंग भी की गई है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक बच्चों को स्कूली शिक्षा से भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना कुमारी, समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed