फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now the temple will be expanded with Rs 250 crores, not Rs 100 crores.

Una News: अब 100 नहीं 250 करोड़ रुपये से होगा मंदिर का विस्तारीकरण

Mon, 24 Jun 2024 04:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 24 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Now the temple will be expanded with Rs 250 crores, not Rs 100 crores.
जसवीर ठाकुर
विज्ञापन

ऊना। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के लिए कंसल्टेंट की तैनाती हाेगी। इसके लिए प्रशासन ने दोबारा से 12 जुलाई तक निविदाएं मांगी हैं। पहले भी प्रशासन की ओर से तय की गई शर्तों के मुताबिक मंदिर के मंदिर के विस्तारीकरण के लिए निर्माण कार्य करने वाली कंसल्टेंट एजेंसियां खरी नहीं उतरी हैं। इसके चलते यह प्रक्रिया दोबारा से शुरू की गई है।
इसके अलावा जो बजट पहले 100 करोड रुपए था, उसमें अब डेढ़ सौ करोड रुपए का और इजाफा भी किया गया है। बजट में इजाफा किए जाने की सूरत में माता चिंतपूर्णी मंदिर तक पहुंचाने के लिए मुबारिकपुर और मैहतपुर सड़क किनारे भी सौंदर्यीकरण का स्वरूप बदलेगा। मंदिर के विस्तारीकरण के लिए 12 जुलाई के बाद कंसल्टेंट की तैनाती होते ही विस्तारीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को पहले के मुकाबले और बेहतरीन सुविधाएं मंदिर परिसर में मिलेंगी। दूसरी और मंदिर का विस्तारीकरण होने से मंदिर भी नए स्वरूप में नजर आएगा। मंदिर के विस्तारीकरण को लेकर बाकी अन्य डिजाइन और उससे संबंधित डीपीआर बनाने की तमाम प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कंसल्टेंट की तैनाती होते ही मंदिर के विस्तारीकरण के काम को शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर का विस्तारीकरण करने के बाद दायरा 2791 वर्ग मीटर होगा, जो कि पहले 1115 वर्ग मीटर था। नए सिरे से 1676 वर्ग मीटर एरिया को जोड़कर विस्तारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, डीसी ऊना जतिन लाल का कहना है कि मंदिर के विस्तारीकरण करने के लिए दोबारा से कंसल्टेंट की तैनाती के लिए 12 जुलाई तक निविदाएं मांगी गई हैं। बजट में भी 150 करोड़ रुपये इजाफा किया गया है, जो कि पहले 100 करोड़ था। कुल 250 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का विस्तारीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद योजना के तहत बनेगा तीन मंजिला भवन
बता दें कि माता श्री चिंतपूर्णी दरबार को विकसित करने के लिए करीब 250 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित है। भक्तों और आगंतुकों की सुविधा के लिए प्रसाद योजना के तहत माता चिंतपूर्णी मंदिर का आधुनिक तरीके से तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। गर्भगृह से छेड़छाड़ नहीं होगी। श्रद्धालु नए भवन में अपना सामान सुरक्षित तरीके से रख पाएंगे। इसके लिए लॉकर की सुविधा रहेगी।
मंदिर ट्रस्ट लंगर में तीन समय खिलाता है खाना
मंदिर ट्रस्ट अपने लंगर में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराता है। सरकारी क्षेत्र में एचपीपीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भरवाईं, अंब, गगरेट, भरवाईं में एचपी टूरिज्म होटल चिंतपूर्णी हाइट्स, मंदिर चिंतपूर्णी यात्री भवन भरवाईं में आवास की सुविधा है। मंदिर ने चिंतपूर्णी क्षेत्र में 5 अलग-अलग स्थानों पर शौचालय सुविधाओं का निर्माण किया है।


बाक्स
मंदिर चिंतपूर्णी ने तीर्थयात्रियों द्वारा उपयोग किए जा रहे पूरे प्रभावी क्षेत्र में नवीनतम एसवीएल लाइट लैंप के साथ स्ट्रीट लाइट की सुविधा प्रदान की है। छपरोह गांव के आसपास के 5 किमी लंबे हिस्से में पुजारियों आदि से संबंधित पथ और तीर्थयात्रियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले 3 किमी लंबे समनोली बाईपास को भी रोशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed