{"_id":"578b8adb4f1c1b9432c4b614","slug":"notice-to-shopkeepers-on-displaying-no-rate-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट लिस्ट न लगाने पर दुकानदारों को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट लिस्ट न लगाने पर दुकानदारों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति विभाग ने दुकानों पर रेट लिस्ट न लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने रेट लिस्ट न लगाने पर करीब 54 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा गया है। इसके अलावा विभाग ने पॉलिथीन प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर भी शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
विशेष अभियान के दौरान विभाग की टीमों ने जिला भर में करीब ढाई सौ दुकानों का निरीक्षण किया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने पॉलिथीन के इस्तेमाल पर सख्ती बरतते हुए 29 जून से अब तक चालान काटकर 10 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया है। भविष्य में भी पॉलिथीन प्रयोग को लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ऊना जिला पंजाब क्षेत्र से सटे होने की वजह से यहां पॉलिथीन प्रयोग पर रोक लगाने में मुश्किलें आ रही हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की ताबड़तोड़ छापामारी से जिला के पॉलिथीन विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने ढाबों में भी छापामारी के दौरान करीब 33 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। वहीं, विभाग की टीम ने अभियान के दौरान बहड़ाला के एक निजी गोदाम से 47 क्विंटल सरकारी चावल की खेप पकड़ी है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रेट लिस्ट न लगाने वाले दुकानदारों को नोटिस भेजेंगे। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन