{"_id":"6a8de1c1b7fbcee9c10c4c74","slug":"meet-a-student-from-charada-wins-first-place-in-the-patriotic-song-competition-una-news-c-93-1-una1002-203624-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गीतिका गायन प्रतियोगिता में चराड़ा की छात्रा मीत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गीतिका गायन प्रतियोगिता में चराड़ा की छात्रा मीत प्रथम
Wed, 26 Aug 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
ऊना। भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संस्कृत सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूरकलां में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला भाषा अधिकारी ऊना निक्कू राम ने बताया कि कार्यक्रम में जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय स्तरीय गीतिका गायन, श्लोकोच्चारण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
उन्होंने बताया कि गीतिका गायन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चराड़ा की छात्रा मीत ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोलियां पुरोहितां की छात्रा अरुषि शर्मा ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा की छात्रा हर्षिता ने तृतीय तथा डीएवी विद्यालय लठियाणी की छात्रा याशिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें संस्कार आदर्श विद्यालय बंगाणा की छात्रा रशिका ने प्रथम, स्वामी विवेकानंद विद्यालय गगरेट की छात्रा परी ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरुहीं की छात्रा खुशबू ने तृतीय तथा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल ऊना की छात्रा एंजल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिपोह मिसरां की छात्रा रूहानी धीमान एवं संस्कार आदर्श विद्यालय बंगाणा की छात्रा अमानत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूरकलां की छात्रा ज्योति एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोह के छात्र रामेश्वरम नाथ ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसाल की छात्रा दिव्या, डीएवी विद्यालय लाठियाणी की छात्रा आकृति एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली की छात्रा अक्षरा ने तृतीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेत की छात्रा आंचल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की छात्रा खुशी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगोली की छात्रा वंशिका एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली के छात्र हर्ष कौंडल ने द्वितीय, स्वामी विवेकानंद विद्यालय गगरेट के छात्र भूषण ने तृतीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरुहीं की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।