फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Power supply disrupted in Gagret for the second consecutive day.

Una News: गगरेट में लगातार दूसरे दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित

Wed, 26 Aug 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 26 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Gagret for the second consecutive day.
गगरेट (ऊना)। बिजली की आंखमिचौनी ने गगरेट क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे पहले सोमवार को दिनभर बिजली की आवाजाही जारी रही और रात को भी विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही। गर्मी के बीच लगातार बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बताया जा रहा है कि 132 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के कारण गगरेट क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। जिला औद्योगिक संघ के सह संयोजक निर्भय जसवाल ने कहा कि पिछले दो दिन से विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने से नुकसान झेलना पड़ रहा है। गगरेट निवासी 132 केवी लाइन फॉल्ट सभी के लिए परेशानी बन गया है। गगरेट के व्यापारी मुनीष मनु ने कहा कि दो दिन से विद्युत आपूर्ति में कट के चलते दुग्ध उत्पाद खराब हो गए। हलवाइयों और दुग्ध उत्पाद का कारोबार करने वाले व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed